Orange hindi lohardaga live

खेल से होता है युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास: लाल विकास नाथ शाहदेव

By Team lohardaga live

Sports
पुरुष्कार प्राप्त करते विजेता टीम

कुडू लोहरदगा। प्रखंड के लावागाई पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को बड़े उत्साह और आनंद के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, अनुशासन और टीम भावना बढ़ती है।

टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 18 हजार, द्वितीय पुरस्कार 14 हजार और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये रखा गया था। इस अवसर पर राजीव टाना भगत, वीरेंद्र यादव, विनोद भगत, फागु उरांव, रंजीत उरांव, महावीर उरांव सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट ने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों को खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और उत्साह का अनुभव कराया। खेल-कूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, साथ ही अनुशासन और टीम भावना भी बढ़ती है।