खेल समाज में एकता, सहयोग और समरसता को बढ़ावा देता है : अभिनव सिद्धार्थ
By Team Lohardaga live

विश्व अमृत दिवस पर कुन्दगड़ी में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, नदिया छात्रावास बनी विजेता
लोहरदगा। विश्व अमृत दिवस के अवसर पर नवयुवक संघ कुन्दगड़ी के तत्वावधान में कुन्दगड़ी फुटबॉल मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नदिया छात्रावास और गाराडीह की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें नदिया छात्रावास की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में गाराडीह को 1–0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सेन्हा राधा तिर्की, मुखिया अनिल उरांव, बालेश्वर उरांव, पंडित लच्छू उरांव, संदीप उरांव एवं अमित मिंज उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अभिनव सिद्धार्थ के कुन्दगड़ी पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें मंच तक लाया गया।
खेल समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस तरह की फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन सराहनीय है। उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि खेल समाज में एकता, सहयोग और समरसता को बढ़ाता है। जीवन में खेल का विशेष महत्व है। हम सभी का दायित्व है कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच मिले, इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में राजेश उरांव, रमेश उरांव, अमित उरांव, अनिल उरांव, संदीप उरांव, वीरेंद्र उरांव, शुक्र उरांव, रवि उरांव, कार्तिक उरांव, सूरज उरांव, दिनेश उरांव, रोहित उरांव, आशीष उरांव, वसंत उरांव, बिपिन उरांव, सूर्यकांत उरांव, प्रदीप उरांव, आकाश उरांव, प्रकाश उरांव, विक्की उरांव, सहबीर उरांव, गौतम उरांव, विरसी उरांव, शुक्रवारों उरांव, मंजू उरांव, समस उरांव, लाल उरांव, त्रिलोक उरांव, उपेंद्र उरांव, विराज उरांव सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
