लोहरदगा में आयोजित होगा राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट
By Team Lohardaga live

एमएलए महिला कॉलेज में 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होगा आयोजन
लोहरदगा में 13 से 15 अक्टूबर तक एमएलए महिला कॉलेज में बालक एवं बालिका संवर्ग के अंडर 11 तथा अंडर 13 सिंगल्स एवं डबल्स राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट सह चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट के लिए जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, लोहरदगा को आयोजन की जिम्मेवारी दी गई है।
आयोजन 13 से 15 अक्टूबर तक की जाएगी और आयोजन स्थल एमएलए महिला कॉलेज, लोहरदगा है। प्रतियोगिता के वर्ग अंडर 11 और अंडर 13 बालक एवं बालिका सिंगल्स और डबल्स होंगे। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन और झारखंड का प्रतिनिधित्व करना है।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई और विभिन्न सदस्यों के बीच कार्यदायित्व का वितरण किया गया।
इस मौके पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा कि इस राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन से लोहरदगा के खिलाड़ियों में उत्साह का संचार होगा और जिले में बैडमिंटन खेल को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी से इस टूर्नामेंट में भाग लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, पूर्व एमएलसी बिहार प्रवीण कुमार सिंह, सचिव मुरारी गोस्वामी, संयुक्त सचिव रणजीत कुमार साहू, कोषाध्यक्ष नसीम अख्तर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
