Orange hindi lohardaga live

सेवन स्टार्स अकादमी में छात्र नेतृत्व को मिला सम्मान, जोसफ और कंचन बने हेड बॉय-हेड गर्ल

By Team orangehindi

Education
सेवन स्टार्स अकादमी में छात्र नेतृत्व को मिला सम्मान, जोसफ और कंचन बने हेड बॉय-हेड गर्ल
सेवन स्टार्स अकादमी में छात्र नेतृत्व को मिला सम्मान, जोसफ और कंचन बने हेड बॉय-हेड गर्ल

रिबन-बैज वितरण समारोह में विद्यार्थियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां, निदेशक ने अनुशासन और ईमानदारी का दिया संदेश

लोहरदगा। हेहल स्थित सेवन स्टार्स अकादमी में शनिवार को छात्र-नेतृत्व और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिबन एवं बैज वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन सह निदेशक डॉ. बिंदेश्वर बेक ने छात्र-छात्राओं को रिबन और नेमप्लेट पहनाकर विभिन्न दायित्वों के लिए सम्मानित किया।

समारोह में वरिष्ठ वर्ग के लिए जोसफ किसपोट्टा को हेड बॉय तथा कंचन बड़ाईक को हेड गर्ल चुना गया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में हर्षित कुमार को हेड बॉय और प्राची कुमारी को हेड गर्ल की जिम्मेदारी दी गई। आर्य कुमार को उप हेड बॉय तथा स्वाति कच्छप को उप हेड गर्ल बनाया गया। इसके अलावा विद्यालय के विभिन्न सदनों के हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, कक्षा प्रतिनिधि और स्क्वॉड सदस्यों को भी बैज प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

इस अवसर पर उप प्राचार्या रीतू प्रिया और प्रशासक प्रफुल कुमार बिड ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. बिंदेश्वर बेक ने कहा कि नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और आपसी सहयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी नेतृत्व व्यवहार और कार्यों से उदाहरण प्रस्तुत करने तथा सभी को साथ लेकर चलने से विकसित होता है।

और पढ़ें