Orange hindi lohardaga live

रन फॉर डीएवी में एमबी डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

By Team orangehindi

General
रन फॉर डीएवी में एमबी डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का दिया संदेश, पुलिस अधीक्षक समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं भी दौड़ में हुए शामिल

लोहरदगा। डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के निर्देश पर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित ‘रन फॉर डीएवी’ मैराथन में एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या प्रेरणा शंखधर के नेतृत्व एवं निर्देशन में आयोजित हुआ।

मैराथन में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं, लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी तथा पुलिसकर्मियों ने भी सहभागिता की। खेल शिक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने बैनर और संदेश-पट्टिकाएं लेकर दौड़ में हिस्सा लिया। समाहरणालय कार्यालय परिसर से शुरू हुई दौड़ में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ निर्धारित मार्ग पूरा किया।

मैराथन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। साथ ही डीएवी के आदर्शों एवं उद्देश्यों से भी लोगों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से मीता बसु, यूसी दास, एमके झा, प्रतिमा साहू, रीता पांडे, एएन झा, रोहित ठाकुर, प्रमित कुमार, सीएल महतो, आरके झा, एके अंबस्ट, रोजर बिन्नी सिन्हा, पल्लवी कुमारी, पूनम सिंह, आरती कुमारी, ज्योति पांडे, रीना रितिका, रजनी प्रसाद, संगीता मित्तल सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यालय कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विद्यार्थियों के बीच फल का वितरण किया गया।

और पढ़ें