Orange hindi lohardaga live

सुखदेव भगत कोयला, खान एवं इस्पात स्थायी समिति की बैठक में हुए शामिल

By Team Lohardaga live

political
स्थाई संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने जाते सांसद सुखदेव भगत

नई दिल्ली में समिति अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक

लोहरदगा/नई दिल्ली। बुधवार को नई दिल्ली में कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी संसदीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सांसद अनुराग ठाकुर ने की। इस बैठक में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान खनिज और धातु क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने, कोयला खदानों में सुरक्षा और श्रमिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही खनन क्षेत्रों में तकनीकी आधुनिकीकरण और पर्यावरण मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सांसद एवं फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।