Orange hindi lohardaga live

राहुल गांधी पर आरोपों को सुखदेव भगत ने बताया राजनीतिक साजिश, सीसीटीवी फुटेज जारी करने की मांग

By Team orangehindi

political
राहुल गांधी पर आरोपों को सुखदेव भगत ने बताया राजनीतिक साजिश, सीसीटीवी फुटेज जारी करने की मांग

मतदाता सूची के एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दों से ध्यान भटकाने का लगाया आरोप, प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई

लोहरदगा। कांग्रेस सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने राहुल गांधी पर महिला पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की के लगाए गए आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष स्थिति स्पष्ट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है।

सांसद ने आरोप लगाया कि वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर विपक्ष के आंदोलन से भाजपा घबराई हुई है। इसी कारण राहुल गांधी को निशाना बनाकर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता के समर्थन में आवाज उठाते रहे हैं। उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट परिसर में पुलिस की बैरिकेडिंग और उस दौरान बनी परिस्थितियों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रेस की स्वतंत्रता का सम्मान करती है। यदि घटना के दौरान किसी पत्रकार को असुविधा हुई है, तो उन्हें इसका खेद है। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी पर जानबूझकर धक्का-मुक्की करने के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया।

सांसद ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक होने से घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा।

और पढ़ें