Orange hindi lohardaga live

छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे सुखदेव भगत

By Team orangehindi

political
छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे सुखदेव भगत

एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से किया स्वागत

रायपुर/ लोहरदगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी एवं लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत रविवार को पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर भगत का अभिनंदन किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। स्वागत के बाद सुखदेव भगत ने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर मिले स्नेह और सम्मान के लिए वे सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

भगत के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है। उनके आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। दौरे के दौरान वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे।

और पढ़ें