Orange hindi lohardaga live

सुखदेव भगत का हिमाचल प्रदेश में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

By Team Lohardaga live

political
सांसद सुखदेव भगत का स्वागत करते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

संगठन सृजन अभियान के तहत सांसद का दौरा

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद तथा हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी ऑब्जर्वर सुखदेव भगत संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे। आगमन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।

दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष तथा नौ बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने भी सांसद सुखदेव भगत का बुके देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

चंबा जिले के दौरे की योजना

सांसद भगत ने बताया कि वे सर्वप्रथम चंबा जिले का दौरा करेंगे, जहाँ पाँच विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के चयन में जिला और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं व नेताओं की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। आम कार्यकर्ताओं की बात को आलाकमान तक पहुँचाने के लिए एक पारदर्शी पैनल तैयार किया जाएगा।