लोहरदगा से सुखैर भगत फिर बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष
By Team Lohardaga Live
political

लोहरदगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार लोहरदगा जिले की कमान एक बार फिर कांग्रेस नेता सुखैर भगत को सौंपी गई है।
AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी इस सूची में झारखंड के 25 जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। लोहरदगा जिले में सुखेर भगत को दोबारा यह जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सुखेर भगत के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और पार्टी की जड़ें गांव-गांव तक फैलेंगी। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पुनर्नियुक्ति पर बधाई दी है और कहा है कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इससे नई ऊर्जा मिलेगी।
