Orange hindi lohardaga live

सूंड़ी समाज लोहरदगा ट्रस्ट अधिनियम के तहत पंजीकृत

By Team orangehindi

General
सूंड़ी समाज लोहरदगा ट्रस्ट अधिनियम के तहत पंजीकृत

14 सदस्य बने संस्थापक ट्रस्टी, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को मिलेगी गति

लोहरदगा। सूंड़ी समाज लोहरदगा को एकादशी के अवसर पर ट्रस्ट अधिनियम के तहत स्थानीय निबंधन कार्यालय में विधिवत पंजीकृत कराया गया। समाज के 14 सदस्यों को संस्थापक ट्रस्टी के रूप में पंजीकृत किया गया। समाज के सदस्यों ने इसे संगठन को कानूनी आधार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ट्रस्ट के माध्यम से समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की योजना है। समाज के सुदृढ़ीकरण के लिए धर्मशाला निर्माण के साथ प्रतिभाओं के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों, सामूहिक विवाह, जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार के लिए सहयोग तथा स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया जाएगा।

ट्रस्ट की आगामी बैठक में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार कर उनके क्रियान्वयन की योजना बनाई जाएगी। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट कर सामाजिक विकास के कार्यों को गति देना है।

ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टियों में अध्यक्ष रितेश कुमार, संरक्षक गोबर्धन प्रसाद, नंदकिशोर साहू, गुप्तेश्वर प्रसाद, दुखहरण साहू, उदय कुमार गुप्ता, सचिव पंकज साहू, उपाध्यक्ष विनय साहू, बैजनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, सह सचिव राजीव रंजन तथा कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार साहू, कमलेश प्रसाद साहू और मुकेश साहू शामिल हैं। पवन कुमार साहू गवाह तथा रोबिन कुमार साहू पहचानकर्ता रहे।

और पढ़ें