दो सगे भाइयों की नीट में सफलता पर सूंड़ी समाज ने किया सम्मानित
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। लोहरदगा के शिक्षक दंपती दीप्ति देवी एवं प्रदीप कुमार हिन्द के दोनों पुत्रों आयुष कुमार हिन्द और हर्ष कुमार हिन्द ने प्रथम प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर सूंड़ी समाज, लोहरदगा की कार्यकारिणी ने उनके आवास पहुंचकर दोनों विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता को सम्मानित किया। समाज की ओर से आयुष एवं हर्ष को पुष्पगुच्छ और समाज का विशेष अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि उनके माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर बधाई दी गई।
इस अवसर पर सूंड़ी समाज के अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में शिक्षा और मेहनत के प्रति सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके माता-पिता के परिश्रम, मार्गदर्शन और त्याग का परिणाम है तथा इससे समाज के अन्य बच्चों को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। सम्मान समारोह में सूंड़ी समाज के संरक्षक नंदकिशोर साहू, गोबर्धन प्रसाद, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, दुखहरन साहू तथा कार्यकारिणी के अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव पंकज साहू, उपाध्यक्ष विनय साहू, बैजनाथ साहू (गुड्डूस), सुधीर कुमार साहू, कमलेश कुमार साहू, अशोक प्रसाद साहू, बिनोद प्रसाद और प्रेम साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
