Orange hindi lohardaga live

महाअष्टमी पर पुलिस अधीक्षक का पूजा पंडाल का दौरा

By Team Lohardaga Live

Culture
बैठक करते एसपी

कैरो। महाअष्टमी के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रखंड मुख्यालय और हनहट स्थित पूजा पंडाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शांति व्यवस्था की जानकारी ली और आयोजक समिति के साथ बैठक की।

मां अम्बे का दर्शन करने के बाद पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि धार्मिक त्योहार हमें ज्ञान और सद्भावना का संदेश देता हैं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जिसे हमें आपसी सद्भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों में न पड़ने और किसी भी सूचना को प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया।

आयोजक समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया और शांति और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी, एएसआई संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष शैलेश साहू और अन्य आयोजक समिति के सदस्य मौजूद थे।

वहीं महाअष्टमी की पूजा पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुई। दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर संधि बलि किया गया। माता के भक्तों ने सुबह से ही देवी मंडप और दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। नवरात्रि पूजा विधि के अनुसार, मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जिसमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा और अन्य रूप शामिल हैं।