Orange hindi lohardaga live

तारिक खान बने लोहरदगा–गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी

By Team Lohardaga live

General
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी तारिक खान

एसोसिएशन अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने की मनोनयन की घोषणा

लोहरदगा–गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन द्वारा लोहरदगा शहर के बुचन गली, अमला टोली निवासी तारिक खान को एसोसिएशन का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस संबंध में जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने दी।

अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने बताया कि तारिक खान को यह जिम्मेदारी संगठन के कार्यों, गतिविधियों और समस्याओं को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि तारिक खान अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे।

मनोनयन के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तारिक खान को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं तारिक खान ने एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा ट्रक ऑनर एसोसिएशन की समस्याओं और मांगों को मीडिया के माध्यम से मजबूती से उठाएंगे।