Orange hindi lohardaga live

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च के लिए झारखंड से दल रवाना

By Team Lohardaga live

political
दल में शामिल

लोहरदगा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु के नेतृत्व में झारखंड से 60 सदस्यीय टीम गुजरात स्थित केवड़िया (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) के लिए रवाना हुई। लोहरदगा से भी तीन सदस्य दल में शामिल हुए, जिनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा लोहरदगा जिला अध्यक्ष बाल्मीकि कुमार और कुरू प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष सरजू साहू प्रमुख हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा 22 नवंबर से 28 नवंबर तक दिल्ली से गुजरात केवड़िया तक यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड से शामिल होने वाले दल के संयोजक अजातशत्रु ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की अखंडता और एकता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी दूरदर्शिता और प्रयासों की बदौलत ही आज भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को एक सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल की स्मृति में राष्ट्रीय संकल्प को दोहराने का अवसर है। जिस भावना से उन्होंने 562 रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत का निर्माण किया, उसी संदेश और भावना को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।