Orange hindi lohardaga live

सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर तेलंगाना सांसद डॉ. मल्लू रवि ने दी बधाई

By Team orangehindi

General
सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर तेलंगाना सांसद डॉ. मल्लू रवि ने दी बधाई

दिल्ली में दोनों सांसदों की मुलाकात, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान; खड़गे के सम्मान में 30 सितंबर के बाद धरना-प्रदर्शन पर बनी सहमति

लोहरदगा। नई दिल्ली में तेलंगाना के नगरकुरनूल लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं कांग्रेस एससी/एसटी सांसद फोरम के संयोजक डॉ. मल्लू रवि ने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. मल्लू रवि ने शाल ओढ़ाकर सुखदेव भगत का स्वागत किया और उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी। सुखदेव भगत ने भी डॉ. मल्लू रवि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने बताया कि 12 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कार्यक्रम ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कारण स्थगित किया गया है। अब 30 सितंबर के बाद नई तारीख पर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की बात कही गई।

सुखदेव भगत ने डॉ. मल्लू रवि के प्रति आभार जताते हुए कहा कि खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों की आवाज हैं। उनके सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे।

वहीं, डॉ. मल्लू रवि ने सुखदेव भगत को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि उनके अनुभव से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि खड़गे के सम्मान की लड़ाई सभी की साझा लड़ाई है और 30 सितंबर के बाद सभी एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

और पढ़ें