Orange hindi lohardaga live

भंडरा-अकाशी पथ में टेंपो पलटा, चार यात्री घायल, दो रेफर

By Team lohardaga live

Accident
दुर्घटना में घायल यात्री

भंडरा लोहरदगा। भंडरा अकाशी मुख्य मार्ग में अकाशी गाव के समीप शनिवार को टेम्पो पलटने से चार लोग घायल हो गए। टेंपो अकाशी रेलवे स्टेशन से भंडरा की ओर आ रही थी। घायलों में विनोद उरांव पिता स्व दुगा उरांव आकाशी, मुनी उरांव पति स्व घुडा उरांव, खिजरी भूवाटोली, जुहनु उरांव पति बुद्धिमान उरांव ग्राम भठ्खिजरी , लाछो उरांव पति जतरु उरांव भठ्खिजरी भऊवा टोली शामिल है। सभी घायलों का भंडरा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल जुहनु और लाछो को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि मामूली रूप से घायल अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।