Orange hindi lohardaga live

देश का लोकतंत्र गंभीर संकट में: बेला प्रसाद

By Team lohardaga live

political
संबोधित करते सांसद सुखदेव भगत

कांग्रेस ने किस्को में चलाया वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

लोहरदगा। ग्राम पंचायत परहेपाट, प्रखंड किस्को, जिला लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत परहेपाठ गांव में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार, लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में व प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी की अध्यक्षता में “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत, लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सह प्रभारी बेला प्रसाद ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र गम्भीर संकट में है। भारतीय जनता पार्टी, आर.एस.एस. और चुनाव आयोग की मिली भगत से गरीबों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों एवं ओबीसी समाज के मताधिकार को छीना जा रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा आघात है।

*एसआईआर के माध्यम 69 लाख वोटर हटाये गए: सुखदेव भगत*

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बिहार में ‘SIR’ के माध्यम से लगभग 69 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं, जिनमें अधिकांश दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के मतदाता हैं। यह बेहद खतरनाक शुरुआत है, जो बिहार से पूरे देश में फैलाने की साजिश है।

*लोकतंत्र को बचाने के लिए यह ऐतिहासिक कदम: डॉ रामेश्वर उरांव*

लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की एक ऐतिहासिक पहल है। आज संविधान और आम नागरिक के अधिकार दोनों पर खतरा मंडरा रहा है, इसलिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

*संगठन को और भी शसक्त बनायेगे: सुखेर भगत*

जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने अंत में प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में पुनः दायित्व मिलना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। अब हमारा संकल्प है कि हम संगठन को और भी मज़बूत बनाएँगे, सभी को साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस के विचारों को घर-घर पहुँचाएँगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।