Orange hindi lohardaga live

राष्ट्रीय जनजातीय समागम में दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया एकता और सेवा का संदेश

By Team orange hindi

Administrative
राष्ट्रीय जनजातीय समागम में दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया एकता और सेवा का संदेश

विश्व आदिवासी दिवस पर डायट चीरी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के आयोजन में शामिल हुए राज्यपाल

राष्ट्रीय जनजातीय समागम में दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया एकता और सेवा का संदेश
राष्ट्रीय जनजातीय समागम में दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया एकता और सेवा का संदेश
राष्ट्रीय जनजातीय समागम में दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया एकता और सेवा का संदेश
राष्ट्रीय जनजातीय समागम में दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया एकता और सेवा का संदेश

लोहरदगा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), चीरी में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय समागम में देश की अलग-अलग जनजातीय संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, झारखंड की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि इस तरह के आयोजन संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक जीवन की परंपरा से बनी है। जनजातीय समाज ने सदियों से प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने का संदेश दिया है। उनकी कला, लोकगीत, लोकनृत्य, हस्तशिल्प और जीवन-दर्शन देश की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं। इस विरासत को बचाना और आगे बढ़ाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि संगठन बच्चों और युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। ‘तैयार रहो’ का संदेश युवाओं को चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों का एक मंच पर जुटना सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक-दूसरे की परंपराओं को समझने और देश की ‘विविधता में एकता’ की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस संकल्प को पूरा करने में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त जीवन का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि नशे से मुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण में मजबूत आधार बन सकती है।

राष्ट्रीय जनजातीय समागम के माध्यम से लोहरदगा में देश के विभिन्न हिस्सों की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन को एक मंच पर देखने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ युवाओं को सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का संदेश भी दिया।

और पढ़ें