लोहरदगा मे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया अनंत चतुर्दशी का पर्व,
By Team orangehindi

मंदिरों एवं घरों में गूंजी भगवान अनंत की कथा
लोहरदगा जिले में अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व पूरे श्रद्धाभाव, विधि-विधान और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान अनंत (विष्णु) की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
पर्व को लेकर सुबह से ही जिले के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। पावरगंज स्थित द देवी मंदिर तथा बरवाटोली स्थित मनोकामना मंदिर देवस्थल मंदिर किस्को मोड़ सहित कई अन्य देवालयों में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना
सामूहिक पूजा के साथ-साथ अनेक लोगों ने अपने-अपने घरों में भी पूरी निष्ठा और शुद्धता के साथ व्यक्तिगत पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराए। परिवार के सदस्यों ने एक साथ बैठकर विधि-विधान से पूजा की तथा अनंत धागा बांधा।
पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने अनंत भगवान की पौराणिक कथा ध्यानपूर्वक सुनी। इसके पश्चात भगवान को ऋतु फल, विविध प्रकार के पुष्प और विशेष रूप से तैयार किए गए पुआ व पकवानों का भोग लगाया गया। पूजा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया|