Orange hindi lohardaga live

सांसद सुखदेव भगत के बढ़ते राष्ट्रीय कद पर लगी मुहर, छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर देशभर से बधाइयों की बौछार*

By Team orangehindi

political
सांसद सुखदेव भगत के बढ़ते राष्ट्रीय कद पर लगी मुहर, छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर देशभर से बधाइयों की बौछार*

*कांग्रेस के दिग्गजों ने जताया भरोसा, कहा भगत के नेतृत्व में मजबूत होगा संगठन, छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार*

लोहरदगाः लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद उनके राजनीतिक कद और संगठनात्मक क्षमता को लेकर कांग्रेस के भीतर व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। नई जिम्मेदारी की घोषणा के साथ ही देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है। पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के नेताओं ने सुखदेव भगत को शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की ओर से भी उनकी नियुक्ति का जोरदार स्वागत किया गया है। बधाई देने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, पूर्व विधायक विनय भगत समेत अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसके अलावा शशि भगत, सरहुल भगत, अनिल मित्तल, रिंकू गुप्ता, गिरीश बघेल, शशि भूषण गौतम, पुरचंद्र पाधी, रमेश गौतम, घनश्याम राजू तिवारी, दीपक खत्री, चंद्रेश साहू, भूपेंद्र चंद्रमार, दीपक मिश्रा और शकुंतला साहू सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बधाई दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुखदेव भगत अनुभवी, जमीन से जुड़े और मजबूत संगठनात्मक क्षमता वाले नेता हैं। उनका अनुभव छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा, संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सत्ता में वापसी की मजबूत रणनीति तैयार करेगी। सांसद सुखदेव भगत ने देशभर से मिल रहे स्नेह और विश्वास के लिए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के विश्वास को जीतना उनके मिशन का प्रमुख हिस्सा होगा।

Advertisement

Sunrize Hostipal
Advertisement
Amrit Case Hospital

और पढ़ें