Orange hindi lohardaga live

भजनों की गूंज से भक्तिमय हुई लोहरदगा की रात

By Team orangehindi

Culture
भजनों की गूंज से भक्तिमय हुई लोहरदगा की रात
भजनों की गूंज से भक्तिमय हुई लोहरदगा की रात

अम्बे तू है जगदम्बे काली’ और ‘चलो बुलावा आया है’ पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक चला माता जागरण

लोहरदगा। ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली’ और ‘चलो बुलावा आया है’ जैसे भक्ति गीतों से लोहरदगा की रात भक्तिमय हो उठी। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित माता जागरण में श्रद्धालु देर रात तक भजनों में लीन रहे। मां दुर्गा की आराधना और भक्ति संगीत से पूरा परिसर गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश सिंह, उपेंद्र यादव, अजय पंकज, उपेंद्र साहू और लाल ओमकार नाथ सहदेव सहित समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत करने के बाद मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव की कामना की गई।

भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति गीतों के बीच भक्त मां की आराधना में लीन रहे। समिति अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने कहा कि धार्मिक आयोजन आस्था और संस्कृति को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता का संदेश देते हैं।

मौके पर सुमित कुमार राय, गोलू सिंह, नितेश प्रजापति, राजन मेहता, कुणाल वर्मा, बसंत साहू, नीरज साहू, निखिल अग्रवाल, कुशल मित्तल, रोहित साहू, कुलदीप कुमार, कुणाल यादव, गौरव अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, कपिल देव मिश्रा, निखिल गर्ग और मिथलेश वर्मा सहित केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें