Orange hindi lohardaga live

बैमारी में फुटबॉल का रोमांच, यादों में बस गया स्व. शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टूर्नामेंट

By Team orange hindi

Sport
 बैमारी में फुटबॉल का रोमांच, यादों में बस गया स्व. शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टूर्नामेंट

फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीम को खस्सी व शील्ड देकर किया गया सम्मानित

 बैमारी में फुटबॉल का रोमांच, यादों में बस गया स्व. शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टूर्नामेंट

लोहरदगा। भंडरा प्रखंड के बैमारी गांव में इन दिनों फुटबॉल ने गांव के माहौल को पूरी तरह खेलमय बना दिया। स्व. शिव प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन उत्साह और खेल भावना के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मैदान के चारों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी जुटे रहे। खिलाड़ियों के हर अच्छे प्रदर्शन पर तालियों और उत्साहवर्धन से पूरा मैदान गूंजता रहा।

समापन समारोह में विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सीआरपीएफ डीआईजी रविन्द्र भगत विशिष्ट अतिथि रहे। किस्को प्रखंड के जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार, अमित वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी समारोह में मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। मैदान पर खिलाड़ियों की तेजी, आपसी तालमेल और संघर्ष ने मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। दर्शक भी पूरे समय अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए।

मुकाबला समाप्त होने के बाद विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों ने खस्सी और शील्ड देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की मेहनत और बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए अतिथियों ने उन्हें आगे भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

खेल युवाओं को सही दिशा देने का माध्यम : निशिथ जायसवाल

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले खेल आयोजन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। फुटबॉल जैसे खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने का मजबूत माध्यम है। गांवों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें बेहतर मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है। ऐसे टूर्नामेंट उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देते हैं।

निशिथ जायसवाल ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्व. शिव प्रसाद साहू की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।

खेल सिखाता है अनुशासन और संघर्ष : रविन्द्र भगत

विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ डीआईजी रविन्द्र भगत ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासन के साथ आगे बढ़ना और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करना सिखाता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समापन समारोह के अंत में आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, खिलाड़ियों, ग्रामीणों और दर्शकों के प्रति आभार जताया। टूर्नामेंट के समापन के साथ बैमारी में खेल का यह उत्सव भले ही खत्म हो गया, लेकिन मैदान पर दिखी खिलाड़ियों की ऊर्जा और ग्रामीणों का उत्साह लंबे समय तक याद रहेगा।

Advertisement

Sunrize Hostipal
Advertisement
Amrit Case Hospital

और पढ़ें