Orange hindi lohardaga live

विभाग के कार्यों में लापरवाही नहीं, दो दिनों में पूरा करें लंबित काम : बीईईओ

By Team orangehindi

Education

प्रखंड के शिक्षकों की गोष्ठी में शैक्षणिक एवं ऑनलाइन कार्यों की हुई समीक्षा, यू-डाइस, अपार आईडी और छात्रवृत्ति डाटा पर जोर

लोहरदगा। सदर प्रखंड के शिक्षकों की गोष्ठी पावरगंज मध्य विद्यालय सभागार में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बीईईओ राजीव रंजन ने कहा कि विद्यालय प्रधान और सीआरपी विद्यालय से संबंधित किसी भी ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन कार्य को लंबित नहीं रखें। सभी लंबित कार्यों को अधिकतम दो दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में अनावश्यक विलंब या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

बैठक में इको क्लब के तहत पौधारोपण और स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई। ई-कल्याण के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों के डाटा की प्रविष्टि, चालू सत्र के यू-डाइस में इंपोर्ट आधारित सत्यापन, अपार आईडी जेनरेट करने तथा ई-विद्यावाहिनी में शिक्षकों की उपस्थिति समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति भी संबंधित एप पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराने को कहा गया।

इसके अलावा साइकिल वितरण और सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सभी सीआरपी को ऑनलाइन कार्यों के निष्पादन में शिक्षकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आगामी 20 सितंबर को होने वाली नव भारत साक्षरता आकलन परीक्षा में असाक्षरों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सुमन, विजय कुमार दास, अरुण राम, अजय कुमार सिंह, सुजीत रजक, आसुतोष कुमार, सुबोध कुमार सेन गुप्ता, मीरा खलखो, रश्मि खेस, रूबी कुजूर, जयधर कुमार, रीता कुजूर, सावित्री मधुर, सुरेश साहू, आरिफ अंसारी, अकबर अंसारी, बुधराम उरांव, खदिया उरांव, जीवन किशोर केरकेट्टा, अब्बास अंसारी सहित बीआरपी नंदिता साहू, श्यामा मिश्रा, सीआरपी जितेंद्र मित्तल, पूर्णकाम, श्याम सिंह, दीपक कुमार, अनंत शर्मा, त्रिसंधा प्रजापति, संयुक्ता कुमारी, एमआईएस पवन कुमार, आरटी धीरज पटेल, शिलमंती मिंज, प्राज्यायत्न संस्था के जतिन दास, हर्ष जोहार की सपना सिंह, प्लास की कंचन भगत समेत अन्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें