शव दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, सीओ ने कराया मामला शांत
By Team lohardaga live

सेन्हा-लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत अन्तर्गत सीठीयो ग्राम में शव दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जिसे अंचलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी के संज्ञान में मामला आते ही सीठीयो ग्राम पंहुच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया गया। जानकारी के अनुसार सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत का पूर्वी भाग के पंचायत समिति सदस्य सनातन बखला के पिता का देहांत गुरुवार को दोपहर हो गया था. जिसे दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. वही एक पक्ष का कहना था की हम लोग अलग चर्च में जाते हैं और आप लोग अलग चर्च में जाते हैं. जिसे हम लोग अपने कब्र में शव को दफनाने नही देंगे। वही इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत, पुलिस उपाधीक्षक सुधीर प्रसाद व थाना प्रभारी वारिश हुसैन द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराने के उपरांत शव को सीठीयो ग्राम स्थित कब्र में ईसाई रीति रिवाज के अनुसार शुक्रवार को प्रशासन की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया. मौके पर मुखिया शोभा देवी, पश्चिमी भाग के पंचायत समिति सदस्य जफरुद्दीन अंसारी, एएसआई गोबरधन तुरी, असरफी बहेलिया, राजकुमार बैठा के अलावे सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
