Orange hindi lohardaga live

बरवाटोली चौक पर हर दिन बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

By Team Lohardaga live

General
सड़क पर बहता पानी

राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

लोहरदगा। शहर के बरवाटोली चौक में पिछले कई दिनों से पानी का रिसाव लगातार बना हुआ है। हर दिन हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इस वजह से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर बहते पानी से जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। दुकानों के सामने और रास्ते के बीच पानी फैलने से लोगों को गुजरना मुश्किल हो रहा है। खासकर सुबह-शाम के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद और जिला प्रशासन को इस दिशा में तुरंत कदम उठाना चाहिए। उनका कहना है कि पानी की लगातार बर्बादी न केवल संसाधनों की हानि है, बल्कि इससे सड़कें भी खराब हो रही हैं और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है।

लोगों ने प्रशासक से अविलंब पाइपलाइन की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी पर रोक लगाई जा सके और राहगीरों को राहत मिल सके।