Orange hindi lohardaga live

भंडरा में अवैध लकड़ी लदे पिकअप वैन के साथ तीन गिरफ्तार

By Team Lohardaga live

Crime
जप्त वाहन

अवैध गम्हार बोटा बरामद, वाहन जब्त

लोहरदगा। भंडरा थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी लदे एक पिकअप वैन के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।

थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम सूचना मिली थी कि पलमी से पिकअप वैन पर अवैध रूप से गम्हार बोटा लकड़ी ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पलमी गांव के पास से पिकअप वैन को रोका और उसमें लदा अवैध गम्हार बोटा जब्त किया।

मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में भंडरा थाना कांड संख्या 79/2025 के तहत मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में बगड़ू थाना क्षेत्र के पतरातु गांव निवासी कुर्सीद अंसारी, किस्को थाना क्षेत्र के हृदयटोली गांव के मेहनाज अंसारी तथा भंडरा थाना क्षेत्र के पलमी गांव निवासी रोजामत अंसारी शामिल हैं।