Orange hindi lohardaga live

अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन मोटरसाइकिल चालक घायल

By Team lohardaga live

Accident
दुर्घटना में घायल चालक
घायल मरीज

सेन्हा-लोहरदगा: अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिये समयदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों द्वारा उपचार करने पश्चात खतरे से बाहर होने की बात कही गई. घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों की है. बताया जाता है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट के समीप दो मोटरसाइकिल के टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालक को चोटें आई है. जिसे स्थानीय लोगो ने सेन्हा समयदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जबकि दूसरी घटना कोराम्बे पुसो पथ में होने की बात बताई जा रही है. इस घटना बाइक चालक अनियंत्रित हो गिर कर जख्मी हो गया. सभी घायलों की पहचान लातेहार निवासी जो वर्तमान पता जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना के स्वर्गीय महमुद्दीन अंसारी का 55 वर्षीय पुत्र सयुम अंसारी तथा सेन्हा निवासी स्वर्गीय समसुल अंसारी का 30 वर्षीय पुत्र नयाजुल खान के रूप में हुई है. कोराम्बे पथ पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की पहचान बुटी डूमर टोली निवासी सुकरा उराँव का 28 वर्षीय पुत्र संजय उराँव के रूप में किया गया. विदित हो कि नयाजुल खान मोटरसाइकिल से थाना की ओर से घर आ रहा था.जबकि सयुम अंसारी लोहरदगा से जोगना जवाहर नवोदय विद्यालय जा रहा था इसी दौरान टेम्पू से ओवर टेक करने के दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल को देख नही पाया और विपरीत दिशा में जा कर नयाजुल खान के मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों को चोटें आई है. दूसरा घटना में घायल संजय उराँव ने बताया कि टीवीएस स्टार लूना अनियंत्रित होने से गिर कर जख्मी हो गया है. घायलों का उपचार के पश्चात चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का स्वास्थ्य स्थिति ठीक बताते हुए घर भेजा गया.