टूनामेंट स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म : शशिकांत उरांव
By Team lohardaga live

भंडरा में आदिवासी मुलवासी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
भंडरा लोहरदगा। प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान मे शनिवार को आदिवासी मुलवासी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का शुरू हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय मुखिया सह टूनामेंट के संरक्षक इंद्रदेव उरांव, ग्राम प्रधान बुधराम उरांव, टूनामेंट के अध्यक्ष सह समाज सेवी शशिकांत उरांव के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच साइनिंग स्टार खखपरता व यंग स्टार धनामुंजी के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न गावों के 32 टीम हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में समाज सेवी सह टूनामेंट के अध्यक्ष शशिकांत उरांव ने कहा कि स्थानीय मुलवासी आदिवासी खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट मील का पत्थर है। स्थानीय युवा विभिन्न खेलों के साथ-साथ फुटबॉल खेल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन करने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और प्रतिभा भी निखर कर सामने आता है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी को एक बेहतर प्लेटफॉर्म भी मिलता है। उन्होंने कहा फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से एकता और सद्भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। यह समुदाय के लोगों के बीच मेलजोल और एक-दूसरे को समझने का एक शानदार तरीका है। साथ ही युवाओं को खेलों में भाग लेने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। टूनामेंट का फाइनल मैच रास जतरा के दिन खेला जायेगा। टूनामेंट मे विजेता उपविजेता टीम को नगद, खस्सी, जर्सी के अलावे मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ़ द सीरीज देकर पुरुस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बुधराम उरांव, पंकज उरांव, बैजू साहू,रंजीत यादव, कार्तिक उरांव सहित काफ़ी संख्या मे खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।
