63वां वार्षिक धात्विक खदान सुरक्षा सप्ताह 2025 के तहत ट्रेड टेस्ट आयोजित
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। डीजीएमएस, चाईबासा प्रक्षेत्र के निर्देशानुसार 63वें वार्षिक धात्विक खदान सुरक्षा सप्ताह समारोह 2025 के अंतर्गत ट्रेड टेस्ट परीक्षण का आयोजन हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान प्रभाग द्वारा बगड़ू में किया गया। कार्यक्रम में बॉक्साइट एवं पत्थर खदानों समेत कुल 17 खदानों के विभिन्न ट्रेड से जुड़े 80 खान कर्मियों ने भाग लिया।
ट्रेड टेस्ट में ए टू ए, ए 2 बी और ए 4 समूहों के अंतर्गत माइनिंग मेट, ब्लास्ट फर्स्ट एडर, एचईएमएम ऑपरेटर, मैकेनिक, वेल्डर और इलेक्ट्रीशियन श्रेणी के कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक सुरक्षा शपथ के साथ हुई।
मुख्य अतिथि वरीय महाप्रबंधक (सुरक्षा) अजय पांडे, लोहरदगा क्लस्टर प्रमुख एवं महाप्रबंधक (खान) राजेश रंजन अम्बस्ठा तथा आयोजन समिति के संयोजक सह खान प्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ उपस्थित रहे। इस अवसर पर ट्रेड टेस्ट परीक्षक दल और आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद थे।
अजय पांडे ने कहा कि इस प्रकार के परीक्षण कार्यक्रम से खान कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को डीजीएमएस द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इससे प्रतियोगिता की भावना के साथ कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
महाप्रबंधक (खान) राजेश रंजन अम्बस्ठा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खान सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सफल प्रतिभागियों को डीजीएमएस द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक कुमारी माधुरी और सहायक प्रबंधक सुनील चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयोजक शंभू शरण वशिष्ठ ने दिया। यांत्रिक विभाग के प्रबंधक अजय ठाकुर, उज्जवल मिश्रा समेत कई विशेषज्ञों ने खान कर्मियों को सुरक्षा संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।
लोहरदगा, गुमला और लातेहार की खदानों से कुल 80 प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
परीक्षण दल एवं आयोजन समिति
परीक्षण दल में किरण शंकर सिंह, शंभू शरण वशिष्ठ, प्रदीप कुमार, डॉ. नृपेंद्र नीरज, डॉ. जाहिन खान, अजय ठाकुर, रणवीर सिंह, सुनील चौधरी, रूपक दुबे, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, उज्जवल मिश्रा, सुदामा महतो, सौरव आचार्य, रानी कुमारी और शयनतन दास शामिल थे।
कार्यक्रम के संचालन और सहयोग में अभिनव कुमार, प्रद्युम्न कुमार, मलय पुष्टि, भास्कर सिन्हा, गिरिराज चित्तौड़ा, सुजल, दिनेश, निताई, अभय भारती, प्रज्ज्वल साहू तथा बगड़ू माइंस टीम का विशेष योगदान रहा।
