व्यापारी निर्भीकता एवं स्वछंदता के साथ करें व्यापार : सादिक अनवर रिजवी
By Team Lohardaga live

लोहरदग। सदर थाना प्रभारी के पहल पर जिले के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी से लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल औपचारिक मुलाकात कर धनतेरस तथा दीपावली में ट्रैफिक तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी। जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वस्त किया गया कि त्यौहार ही नही अपितु प्रत्येक समय पुलिस पूर्णतः मुस्तैद तथा सजग है और व्यापारी अपना व्यापार बिल्कुल स्वच्छन्दता के साथ निर्भीक होकर करें। लॉ- एंड- आर्डर का सख्ती से अनुपालन करने हेतु पुलिस की विभिन्न टीमों की नियुक्ति पूरे ज़िला में जगह- जगह कर दी गयी है। धनतेरस के दिन सभी वाहन शो रूम, ज्वेलरी दुकान, फर्नीचर दुकान, बर्तन दुकान के आस पास पुलिस फोर्स की तैनात रहेगी। आगे व्यापारी भी अपना व्यापार सजगता व सावधानी पूर्वक करें तथा सभी व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाऐं।
इस मौके पर चैंबर प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, वरीय उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल, सह सचिव अनीश मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य राजेश महतो, विजय कुमार खत्री, फ़िरोज़ शाह, सदस्य आशीष मित्तल, रवि कुमार खत्री उपस्थित थे।
