Orange hindi lohardaga live

प्रभारी बनने पर सांसद सुखदेव भगत का आदिवासी समाज ने किया अभिनंदन

By Team orangehindi

political
प्रभारी बनने पर सांसद सुखदेव भगत का आदिवासी समाज ने किया अभिनंदन
प्रभारी बनने पर सांसद सुखदेव भगत का आदिवासी समाज ने किया अभिनंदन

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने को समाज ने राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी नेतृत्व का सम्मान बताया

लोहरदगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने के बाद लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत का शनिवार को आदिवासी समाज के लोगों ने उनके लोहरदगा स्थित आवास पर पहुंचकर अभिनंदन किया। जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

इस दौरान आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण आदिवासी बहुल राज्य की जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेतृत्व ने आदिवासी समाज से आने वाले नेता को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मान दिया है।

अभिनंदन के लिए पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि वे आदिवासी समाज के बेटे हैं और समाज के लोगों के स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी अस्मिता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

और पढ़ें