करम पूर्व संध्या समारोह की तैयारी में जुटी आदिवासी कर्मचारी समिति, 20 सितंबर को होगा आयोजन
By Team orangehindi

न्यू नगर भवन में सजेगा करम पर्व का रंग, समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
लोहरदगा। आदिवासी कर्मचारी समिति, लोहरदगा की बैठक समाहरणालय मैदान में आयोजित हुई। बैठक में आगामी करम पर्व को लेकर पूर्व संध्या समारोह के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी करम पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह 20 सितंबर 2026, रविवार को न्यू नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों से सक्रिय भागीदारी और आवश्यक सहयोग की अपील की गई।
बैठक के दौरान आयोजन की रूपरेखा, तैयारियों और सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में विफाई उरांव, विनोद उरांव, किशोर उरांव, सत्यदेव भगत, अभिषेक एक्का, सुधीर उरांव, अंजू कुजूर, सुनील मिंज, छोटो उरांव, अजय उरांव समेत समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।