करम की खुशियों में सजीं आदिवासी माताएं-बहनें, सुखैर भगत ने बांटी सांस्कृतिक साड़ियां
By Team orange hindi

किस्को के गोसाई टोली अखाड़ा और महुगांव में आयोजन, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

लोहरदगा। करम पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष एवं चाला इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुखैर भगत ने किस्को प्रखंड मुख्यालय स्थित गोसाई टोली अखाड़ा और ग्राम महुगांव में आदिवासी महिलाओं के बीच सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।
सुखैर भगत ने कहा कि करम पर्व आदिवासी सभ्यता, संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ समाज के गहरे रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, परिवार की खुशहाली और सामुदायिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, नृत्य और अखाड़ा संस्कृति आदिवासी समाज की पहचान और गौरव हैं। करम पर्व पर सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण इसी संस्कृति, सम्मान और स्वाभिमान के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। करम पर्व प्रकृति संरक्षण, आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक एकजुटता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
इस मौके पर सुखैर भगत ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में जिला महासचिव सलीम बड़े अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी, अनीता लकड़ा, अनीता उरांव, लूईस खलखो, पूर्व मुखिया सुखमनी लकड़ा, पंचायत समिति सदस्य राजमुनी उरांव, बसंती भगत, मुनिया उरांव, अनुपा उरांव, सीताराम उरांव, उमेश उरांव, घुड़ा उरांव, जग्गू पुजार, सुमराज पहान, देवठान पुजार, दीपक उरांव, सुनीता तिग्गा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।