Orange hindi lohardaga live

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लोहरदगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

By Team Lohardaga live

General
राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसी

लोहरदगा। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन, लोहरदगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सत्य और अहिंसा के प्रतीक थे महात्मा गांधी : नेसार अहमद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले युगपुरुष थे। उन्होंने कहा कि बापू के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की सबसे मजबूत नींव हैं। गांधी जी का जीवन सादगी, त्याग और संघर्ष की अनुपम मिसाल है, जिन्होंने अन्याय के विरुद्ध बिना हिंसा के संघर्ष करना सिखाया।

डिजिटल युग में भी प्रासंगिक हैं गांधी के सिद्धांत : प्रकाश उरांव

जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत आज के डिजिटल युग में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया के माध्यम से सत्य, अहिंसा और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाए। बापू के विचार ही मजबूत लोकतंत्र और समरस समाज की आधारशिला हैं।

सभी धर्मों और वर्गों को समान सम्मान देने वाले थे गांधी जी : मोज्जमिल अंसारी

अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी सभी धर्मों और वर्गों को समान सम्मान देने वाले महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक शांतिपूर्ण व सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अंसारी, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, प्रदेश युवा महासचिव विशाल डूंगड़ूंग, पूर्व जिला सचिव परवेज सिदीकी, प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव भगत, युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली, एनएसयूआई अध्यक्ष मनौवर आलम, युवा विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इमाम सहित रेहान अख्तर, सेराज अंसारी, मीनू खान, रिजवान आलम, राकेश कुमार साहू, परवेज अंसारी, मदन प्रसाद एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अंत में महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।