Orange hindi lohardaga live

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिन ट्रक चालकों को किया गया जागरूक

By Team Lohardaga live

Administrative
जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित ट्रक चालक

हिंडाल्को कंपनी में आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

लोहरदगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सातवें दिन “सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंडाल्को कंपनी परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में हिंडाल्को से जुड़े ट्रक चालकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की सहायता के लिए चल रही राहवीर योजना एवं हिट एंड रन मामलों में मिलने वाले मुआवजे से संबंधित प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, गति सीमा का ध्यान रखें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम का उद्देश्य चालकों में जिम्मेदार एवं सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार विकसित करना रहा।