ट्रक मालिकों ने की बैठक, माइंस मालिकों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
By Team Lohardaga Live

लोहरदगा के बक्शीडीपा परचेज ट्रक ओनर एसोसिएशन और झारखंड पठारी चंदवा, लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में परचेज माइंस में चलने वाले ट्रकों की समस्याओं पर चर्चा हुई और मांगों को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में ट्रक मालिकों ने कहा कि माइंस मालिकों द्वारा उन्हें हजार रुपये टन के बजाय 900-950 रुपये टन का भुगतान किया जा रहा है, जो कि उनके लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मांग की कि माइंस मालिकों को उन्हें हजार रुपये टन का पूरा भुगतान करना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने मांग की कि माइंस मालिकों के कार्यालय लोहरदगा में स्थापित किए जाएं ताकि ट्रक मालिकों को डीजल और पेमेंट की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के द्वारा प्राइवेट माइंस मालिकों को मांग पत्र सौंपा जाएगा। अगर माइंस मालिक उनकी मांगों को नहीं मानते हैं तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।
बैठक में साजिद खान, इरशाद अहमद, कृष्ण बघायक, बरकत अंसारी, राणा प्रताप सिंह, खुर्शीद अंसारी, काजू कुरैशी, आसिफ खान, मिराज कुरैशी, मुमताज आलम, नौशाद आलम, पंकज सिंह, सोनम राज गोलू, अनवर अंसारी, विजय जायसवाल, विनोद राम बिनु, सचिन साहू, हकीबुल्लाह खान, जमाल शाह, अतुल्ला अंसारी और विनोद सिंह जी सहित सैकड़ों की तादाद में ट्रक मालिक उपस्थित थे।
