एग्जिट नही एक्जैक्ट पोल पर भरोसा : सुखदेव भगत
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी हुए एक्जिट पोल के बाद हलचल तेज हो गई है। बिहार चुनाव को लेकर कई राजनीतिक दलों द्वारा अपना जीत का दावा किया जा रहा है। वही लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने बिहार में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने का दावा किया है साथ ही एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए इसे सत्ताधारी दलों को खुश करने का प्रोपोगेंडा बताया है। सांसद सुखदेव भगत ने कहा एक्जिट पोल में मेरा विश्वास नहीं है मै एग्जैक्ट पोल में विश्वास करता हु जो 14 नवंबर को आयेगा। उन्होंने कहा कि कई मीडिया संस्था द्वारा बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र जी के बारे में झूठी खबरें प्रकाशित कर दी गई जो एक संवेदनशील विषय है तो उनके द्वारा जारी किये गए एक्जिट पोल पर कैसे भरोसा कर लिया जाए मैं खुद बिहार गया था और चुनाव प्रचार किया था बिहार में इस बार सत्ता परिवर्तन होना तय है और बड़े आराम से इंडिया गठबन्धन की सरकार बिहार में बनने जा रही है ये एक्जिट पोल सत्ताधारी दलों को खुश करने के लिए जारी किया गया है।
