Orange hindi lohardaga live

एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर के दो बॉक्साइट ट्रक से मचा हड़कंप, सेन्हा थाना पुलिस ने दोनों को किया जप्त

By Team Lohardaga live

Road safety
थाना परिसर में जप्त ट्रक

लोहरदगा। जिले में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर के दो बॉक्साइट ट्रकों का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, जेएच 08 जी 1951 नंबर का एक ट्रक पहले से ही सेन्हा थाना परिसर में जप्त है। वहीं, इसी रजिस्ट्रेशन नंबर का एक अन्य ट्रक जिले में संचालित किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर सेन्हा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे ट्रक को भी जप्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी डीटीओ लोहरदगा को दी है और जांच के लिए मामला अग्रसारित कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि एक ही नंबर के दो ट्रकों का परिचालन न केवल प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास था, बल्कि इससे राज्य सरकार को राजस्व की हानि भी हो रही थी। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गए हैं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अवैध बॉक्साइट परिवहन नेटवर्क पर कब तक नकेल कस पाता है।