Orange hindi lohardaga live

अलग-अलग घटनाओं में सड़क हादसे से युवक समेत दो की मौत

By Team orangehindi

Accident
अलग-अलग घटनाओं में सड़क हादसे से युवक समेत दो की मौत

लोहरदगा में रात में अज्ञात ट्रक की चपेट में आया युवक, सुबह फेरी लगाने निकले व्यक्ति की अचानक मौत

लोहरदगा। जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना शुक्रवार रात करीब 10:55 बजे बिजली कार्यालय मंदिर के पास हुई, जहां अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हिरण उरांव (निवासी हिरहि हारा टोली, पिता रामवृक्षु उरांव) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर प्रशासन की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं दूसरी घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे बरवाटोली के पास हुई। मोतिहारी, बिहार के झारोवा हरसिडीह निवासी छोटन राय (27), पिता लाल मोहम्मद राय, फेरी का काम करते थे। बताया गया कि वे रुई और गद्दा बनाने का सामान लेकर साइकिल से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के जिला अध्यक्ष समशुल अंसारी, समाजसेवी सैय्यूब अंसारी, सांसद प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, रमेश सिंह सहित अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात ट्रक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़ें