Orange hindi lohardaga live

अंवराझरिया हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों से मिले सांसद भगत

By Team orangehindi

General
अंवराझरिया हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों से मिले सांसद भगत

रितेश-रूपेश की मौत पर जताया गहरा शोक, परिवारों को बंधाया ढांढस

किस्को। प्रखंड क्षेत्र स्थित अंवराझरिया झरना में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से होंदगा निवासी रितेश शाहदेव और रूपेश कुमार सिंह की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की खबर से मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसरा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लोहरदगा लोकसभा सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत रविवार शाम किस्को पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय रितेश शाहदेव के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि अंवराझरिया झरना में हुई यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। दो युवाओं का असमय चले जाना परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं दोनों पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत रितेश शाहदेव और रूपेश कुमार सिंह की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सांसद ने कहा कि वे इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

दो युवकों की मौत की घटना के बाद अंवराझरिया और आसपास के इलाकों में भी शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों के असमय निधन पर गहरा दुख जताया है।

और पढ़ें