Orange hindi lohardaga live

अपराध नियंत्रण के तहत भंडरा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

By Team Lohardaga live

General
वाहन जांच के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मी

थाना चौक में की गई सघन जांच, बिना हेलमेट और बिना कागजात वालों पर रखी गई विशेष नजर

भंडरा/लोहरदगा। अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भंडरा पुलिस द्वारा थाना चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में भंडरा थाना के संतोष राय, नरेंद्र पांडेय, दीपेश्वर उरांव, द्वारीका दास समेत पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे।

भंडरा थाना प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से वाहन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, बिना वैध कागजात के दोपहिया एवं चारपहिया चलाने वालों, तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शोरगुल पैदा करने वाले चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस द्वारा कई वाहन चालकों को रोककर जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर समझाते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में दुर्घटनाओं और अपराध की संभावना को कम किया जा सके।