ऑपरेशन भरोसा के तहत लोहरदगा पुलिस ने बरामद किए 14 गुम मोबाइल, धारकों को लौटाए
By Team orange hindi


लोहरदगा। पुलिस मुख्यालय झारखंड के निर्देश पर लोहरदगा पुलिस ने ऑपरेशन भरोसा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद किए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।
बरामद मोबाइल में iPhone-13, Vivo Y15, OnePlus के 3, Realme के 5, Oppo के 3 और Samsung Galaxy का 1 मोबाइल शामिल है। पुलिस ने सभी मोबाइलों का सत्यापन कर उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान की और मोबाइल उन्हें वापस सौंप दिए।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में उसे CEIR पोर्टल पर जरूर दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सके।
लोहरदगा पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और उनकी संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।