Orange hindi lohardaga live

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 25 किसानों का दलहन प्रशिक्षण हेतु गोरखपुर रवाना

By Team Lohardaga live

Agriculture
रवाना होने से पूर्व पदाधिकारियो के साथ किसान

पांच दिवसीय प्रशिक्षण से उन्नत तकनीक सीखकर अपने क्षेत्र में किसानों को देंगे लाभ

लोहरदगा। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत जिले से 25 किसानों को दलहन फसलों पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) भेजा गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 19 दिसंबर से प्रारंभ होकर कुल पांच दिनों तक चलेगा।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान किसान दलहन फसलों की उन्नत खेती, उत्पादन बढ़ाने की तकनीक, रोग-कीट प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात ये किसान अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अर्जित ज्ञान को अन्य किसानों तक पहुंचाएंगे, जिससे क्षेत्र में दलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

किसानों को प्रशिक्षण हेतु रवाना करने के अवसर पर जिला मूल्यांकन पदाधिकारी, सहायक कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक एवं तकनीकी सहायक की उपस्थिति में उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि यह प्रशिक्षण जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।