Orange hindi lohardaga live

संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता आवश्यक : सुखदेव भगत

By Team Lohardaga live

political
सांसद को बुके देकर स्वागत करते

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने शॉल और पारंपरिक टोपी पहनाकर किया स्वागत

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं हिमाचल प्रदेश में एआईसीसी ऑब्जर्वर सुखदेव भगत रविवार को हिमाचल के भटियात विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उनके आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पारंपरिक शॉल और टोपी पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक सांसद का स्वागत किया।

सृजन अभियान के तहत आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने संगठन की मजबूती और सक्रियता के साथ एकजुटता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासन और सामूहिकता होती है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन की वास्तविक स्थिति को समझने तथा उसे और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी जड़ें मजबूत करेगी और इसके लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का साथ अहम है। उन्होंने गुटबाजी पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि पार्टी में विभाजनकारी प्रवृत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। जिन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों में आस्था रखी है, उनका संगठन में स्वागत है।