Orange hindi lohardaga live

बाल दिवस पर लीवेंस एकेडमी में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

By Team Lohardaga live

Education
रेस में हिस्सा लेते खिलाड़ी

लोहरदगा। लीवेन्स एकेडमी स्कूल में शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा आकर्षक रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई। फादर थॉमस ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके महत्वपूर्ण विचारों और बाल-प्रेम के बारे में बच्चों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, मिश्रित रिले, रस्साकशी तथा अन्य रोमांचक खेल सम्मिलित रहे। जूनियर तथा सीनियर दोनों वर्गों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर खेले गए इवेंट्स में ग्रीन हाउस प्रथम, रेड और येलो हाउस क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय में वर्षभर आयोजित विभिन्न साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं जैसे डिबेट प्रतियोगिता, डिक्लेमेशन प्रतियोगिता, सिंगिंग प्रतियोगिता, रंगोली तथा अल्पना प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।