Livens स्कूल में वाहन जांच अभियान, बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। जिले के Livens स्कूल परिसर में शुक्रवार को स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी की टीम ने स्कूल में संचालित सभी वाहनों का विस्तृत निरीक्षण किया। जांच के दौरान बच्चों की बैठने की क्षमता, वाहनों की तकनीकी स्थिति और निर्धारित सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही अभिभावकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे बच्चों को लाने-ले जाने के दौरान हेलमेट अवश्य पहनें।
अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन से अमरेश्वर गिरी और ट्रैफिक इंचार्ज रजवार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और स्कूल आने-जाने वाले वाहनों को सुरक्षित व मानक अनुरूप संचालित करने पर स्कूल प्रबंधन और ड्राइवरों को निर्देशित किया।
यह अभियान जिले में स्कूल बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि ऐसे निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत रोक लगाई जा सके।
