अवैध गतिविधि और दुर्घटना की रोकथाम हेतु चलाया गया वाहन जाँच अभियान
By Teem Lohardaga live
General

सेन्हा-लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के सेन्हा थाना के समीप देर शाम थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई असरफी बहेलिया की अगुवाई में अवैध गतिविधि और दुर्घटना की रोकथाम के लिये एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया व चार पहिया वाहनों के सभी प्रकार का कागजात डिक्की,थैला व अन्य समानों की जांच की गई एवं नियमों के पालन कर वाहन चलाने और वाहन से सम्बंधित सभी तरह कागजात साथ लेकर चलने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निरदर्शानुसार लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा।लोगो से अपील करते हुए कहा गया.की सड़क सुरक्षा का पालन करते हुए वाहन चलायें वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट लगायें। मौके पर एएसआई असरफी बहेलिया दल बल के साथ मौजूद थे।
