Orange hindi lohardaga live

विज्ञान प्रदर्श में विद्या मंदिर का प्रांतीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Team orangehindi

Education
विज्ञान प्रदर्श में विद्या मंदिर का प्रांतीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सक्षम कुमार ने प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा के किशोर वर्ग के भैया सक्षम कुमार ने प्रांत स्तरीय विज्ञान प्रदर्श में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिला का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता कुम्हार टोली विद्या मंदिर हजारीबाग में हुआ।

“मेहनत जब प्रतिभा से मिलती है, तो सफलता की नई पहचान बनती है।”

भैया सक्षम कुमार की इस उपलब्धि पर गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा एवं समस्त आचार्यगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी|

और पढ़ें