Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में विजयदशमी का मेला आज, तैयारी पूरी

By Team Lohardaga Live

Culture
मेला का निरीक्षण करते एसपी वह अन्य
मेला स्थल में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षअध्यक्ष
मेला स्थल का निरीक्षण करते डीएसपी समीर तिर्की

लोहरदगा। विजयदशमी के अवसर पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा बक्सीडीपा स्थित मैदान में भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है, जो रावण दहन का कार्यक्रम देखने के लिए मेला परिसर में पहुंचते हैं।

मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रावण दहन और आतिशबाजी होता है। इस बार रावण दहन की तैयारी मेला स्थल पर पूरी कर ली गई है। रावण के पुतले की ऊंचाई 60 फीट है, जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले क्रमशः 55 फीट और 50 फीट के बनाए गए हैं।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिले के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने अधिकारियों और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। डीएसपी समीर तिर्की ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर तैयारी की गई है और हर छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखा गया है।

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष लकड़ा ने मेला में होने वाली भीड़ को लेकर लोगों से अपील की है कि वे अपने छोटे बच्चों के पॉकेट में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर एक पर्ची डालें, ताकि बच्चे मेला में गुम न हों और सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

विजयदशमी मेला जिले की परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।